Battery Storage से लेकर Wind Projects तक ACME Solar ने कर दिया गेम चेंज, स्टॉक ने भी दिया 61% का रिटर्न!

Durgesh Paptwan
Durgesh Paptwan | July 26, 2025

भारत में renewable energy के क्षेत्र में ACME Solar Holdings Limited ने FY26 की पहली तिमाही में जो परफॉर्मेंस दिखाई है, वो किसी भी नजरिए से गेम चेंजर से कम नहीं है। कंपनी ने अपनी consolidated Q1 FY26 रिपोर्ट में जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की है – EBITDA में 76% की बढ़ोतरी के साथ ₹531 करोड़ तक की छलांग लगाई गई, जबकि PAT (Profit After Tax) में तो हैरान कर देने वाली 9,319% की उछाल देखने को मिली है, जो अब ₹131 करोड़ हो गया है। कुल रेवेन्यू भी पिछले साल के ₹340 करोड़ से बढ़कर ₹584 करोड़ पहुंच गया है यानि 71.8% की YoY ग्रोथ। यह बढ़त मुख्य रूप से कंपनी की कैपेसिटी बढ़ाने और ऑपरेशनल एफिशिएंसी सुधारने की वजह से आई है।

ACME Solar new project update

Q1 में विंड पावर और स्टोरेज से बढ़ाया दायरा

ACME Solar ने इस तिमाही में गुजरात में अपना पहला 50 मेगावाट का विंड पावर प्रोजेक्ट कमिशन किया, जो कंपनी के diversification प्लान की अहम कड़ी है। इसके अलावा, कंपनी ने 350 MW के नए प्रोजेक्ट चालू किए हैं जिससे उसका कुल ऑपरेशनल पोर्टफोलियो 2,890 MW तक पहुंच गया है  यानी YoY आधार पर 115.7% की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही, कंपनी ने NHPC के साथ 550 MWh की Battery Energy Storage System (BESS) डील साइन की है और 550 MW की Power Purchase Agreements (PPAs) भी फाइनल की हैं, जिनमें 250 MW Firm and Dispatchable Renewable Energy (FDRE), 300 MW सोलर और 550 MWh BESS शामिल हैं।

ऑपरेशनल एफिशिएंसी में रिकॉर्ड सुधार, राजस्थान बना पावरहाउस

कंपनी का Capacity Utilisation Factor (CUF) 28.5% रहा, जबकि पावर जेनरेशन 107.1% बढ़कर 1,636 मिलियन यूनिट तक पहुंच गया। खासतौर पर राजस्थान में कंपनी की 2,250 MW की क्षमता ने 30.3% का CUF हासिल किया, जो इंडस्ट्री में टॉप क्लास मानी जाती है। यहां प्लांट की उपलब्धता 99.4% और ग्रिड की 98.7% रही, जिससे बिजली सप्लाई लगभग बिना किसी रुकावट के बनी रही। इसके अलावा, कंपनी ने ₹1,072 करोड़ का कर्ज रिफाइनेंस किया है जिससे ब्याज दरों में 0.95% की कटौती हुई है और मुनाफा बढ़ने की संभावना मजबूत हुई है।

शेयर में आई तेजी और भविष्य की दिशा

ACME Solar के शेयर ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। इसका स्टॉक अपने 52-सप्ताह के न्यूनतम स्तर ₹167.55 से अब तक 61.22% का जबरदस्त रिटर्न दे चुका है। कंपनी की मार्केट कैप ₹15,000 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है और PE रेशियो 40.1x के साथ ROE और ROCE 8% पर है। फिलहाल कंपनी का कुल पोर्टफोलियो 6,970 MW तक पहुंच चुका है, जिसमें से 2,890 MW ऑपरेशनल और 4,080 MW निर्माणाधीन है। 550 MWh की स्टोरेज कैपेसिटी पर भी कंपनी तेजी से काम कर रही है। ACME की इन-हाउस EPC और O&M टीमें इस पूरी ग्रोथ को समय पर और कम लागत में पूरा करने के लिए तैयार हैं। चेयरमैन मनोज कुमार उपाध्याय के अनुसार, कंपनी का अगला लक्ष्य बैटरी स्टोरेज और हाइब्रिड एनर्जी को भारत की बिजली व्यवस्था का मजबूत हिस्सा बनाना है।

यह भी पढ़े – 👉 1.72 मिलियन घरों में पहुंचा सोलर, अब 2047 तक लक्ष्य 1,800 GW! जानें क्या है सरकार की अगली बड़ी योजना

Leave a Comment

error: Content is protected !!
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें WhatsApp Icon